Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गूलरभोज (सागर धमीजा)। गूलरभोज निवासी किसान की बेटी खुशबू डोगरा का सहायक समीक्षा अधिकारी के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने उनके घर पहुंच कर बधाई दी है।

   उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की 2023 की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। गूलरभोज के कोपा कृपाली गांव के किसान ओम प्रकाश डोगरा की पुत्री खुशबू डोगरा का उत्तराखंड सचिवालय में सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। खुशबू ने बताया कि मां ऊषा और दादी शीला देवी की प्रेरणा के साथ ही परिजनों और गुरुजनों का मार्गदर्शन उनकी सफलता का कारण रहा। कहा कि सफलता के लिए टाइम मैनेजमेंट जरूरी है।

Advertisement
Advertisement