Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

 

 

तहसीलदार लीना चंद्रा व तहसील प्रशासन से की चर्चा, प्रभावित किसानों के नुकसान का आकलन कर राहत दिलाने पर जोर

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

958670_cropped.webp

 

गदरपुर खबर। क्षेत्र में हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का मामला अब प्रशासन तक पहुंच गया है। प्रभावित किसानों की समस्याओं को लेकर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर ने गदरपुर तहसील प्रशासन से संपर्क कर फसलों को हुए नुकसान के आकलन और प्रभावित किसानों को राहत दिलाने के विषय में चर्चा की।

 

958676_cropped.webp

 

इस दौरान तहसीलदार लीना चंद्रा सहित संबंधित अधिकारियों के समक्ष किसानों की समस्याओं का मुद्दा उठाया गया। बारिश और ओलावृष्टि के कारण खेतों में खड़ी फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कराने तथा वास्तविक नुकसान का आकलन करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

 

प्रीत ग्रोवर ने कहा कि किसानों की आजीविका खेती पर निर्भर है और प्राकृतिक आपदा से फसलों को नुकसान पहुंचने पर उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि प्रभावित किसानों के नुकसान का निष्पक्ष सर्वे कराया जाए, ताकि पात्र किसानों को सरकारी नियमों के अनुसार मुआवजा एवं राहत मिल सके।

 

उन्होंने तहसील प्रशासन से प्रभावित गांवों में नुकसान की जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। वहीं, किसानों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द सर्वे की प्रक्रिया पूरी कर उन्हें राहत दिलाने की दिशा में कदम उठाएगा।

 

अब प्रभावित किसानों की निगाहें प्रशासनिक सर्वे और मुआवजे की प्रक्रिया पर टिकी हैं।

 

 

 

 

Advertisement
Advertisement