दर्जा राज्यमंत्री सुरेश कोली का सिटी क्लब में भव्य अभिनंदन, बड़ी फूलमाला और तलवार भेंट कर किया स्वागत
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 70 372 60 222)

गदरपुर खबर रुद्रपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश कोली को उत्तराखंड सरकार के हरिराम टम्टा पारंपरिक शिल्प उन्नयन संस्थान का उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) नियुक्त किए जाने पर शुक्रवार को रुद्रपुर के सिटी क्लब में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने पहुंचकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक शिव अरोरा एवं नवनियुक्त दर्जा राज्यमंत्री सुरेश कोली का फूलों की विशाल माला पहनाकर तथा तलवार भेंट कर जोरदार स्वागत किया। विधायक शिव अरोरा ने सुरेश कोली को रामदरबार भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक शिव अरोरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसा संगठन है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत, निष्ठा और समर्पण के बल पर महत्वपूर्ण दायित्व तक पहुंच सकता है। सुरेश कोली ने वर्षों तक समाज और संगठन के प्रति पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और लंबे समय की सेवा को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति केवल सुरेश कोली का सम्मान नहीं, बल्कि संगठन के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता के सम्मान का प्रतीक है।
विधायक ने विश्वास जताया कि सुरेश कोली अपने अनुभव एवं कार्यक्षमता से नई जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि सिटी क्लब में उमड़ी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों की भीड़ उनके लंबे सामाजिक और संगठनात्मक जीवन के प्रति लोगों के स्नेह को दर्शाती है।
समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता: सुरेश कोली
नवनियुक्त दर्जा राज्यमंत्री सुरेश कोली ने विधायक शिव अरोरा सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अनुसूचित समाज के एक कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए गौरव के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।
उन्होंने कहा, “मुझे जो दायित्व सौंपा गया है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करूंगा। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे और पारंपरिक शिल्प एवं उससे जुड़े लोगों के हितों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य किया जाएगा।”
सुरेश कोली ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा में समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान मिलता है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने तथा संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, केके दास, मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, जगदीश विश्वास, राजेश बजाज, प्रीत ग्रोवर, गुन्नू चौधरी, पंकज बांगा, हरीश जल्होत्रा, राजकुमार साह, पार्षद एमपी मौर्य, राजेश जग्गा, नरेश उप्रेती, निमित शर्मा, सुनील यादव, मोर सिंह, कैलाश राठौर, मानवेन्द्र राय, मुकेश कुमार, मुकेश मंडल, राधेश शर्मा, संदीप राव, मनोज मदान, आयुष चिलाना, नीरज यादव, दीपक गोस्वामी, हरेंद्र चौधरी, महेश कोली, राज कोली, नमन चावला, मयंक कक्कड़, डंपी चोपड़ा, कमल पाल, अमन पाल, सतनाम सिंह, गोविन्द राय, रोबिन विश्वास, महेन्द्र आर्य, राजेंद्र सैनी, कौशल विश्वास, शिवकुमार राय, अखिल विश्वास एवं रीतलाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।








