Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

 

गुंजन सुखीजा के आवास पर सांसद अजय भट्ट का भव्य स्वागत

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती को लेकर हुआ मंथन, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़

 

गुंजन सुखीजा के आवास पर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, संगठन मजबूती पर जोर

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

 

938454_cropped.webp

 

गदरपुर खबर। भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा के आवास पर शुक्रवार को नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट का क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सांसद का स्वागत किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

सांसद अजय भट्ट ने की प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा की सराहना

बोले—जिलाध्यक्ष रहते हुए भी बखूबी निभाई जिम्मेदारी

प्रदेश मंत्री के रूप में संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं गुंजन सुखीजा

मुख्यमंत्री के साथ मिलकर सरकार और संगठन के हित में कर रहे हैं कार्य।

938457_cropped.webp

 


कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों और क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। सांसद अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर जोर दिया।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय, जनसंपर्क अभियान को गति देने तथा बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। सांसद के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने कहा कि पार्टी का मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ निरंतर संवाद और समन्वय स्थापित कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाएगी।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती ज्योति ग्रोवर, दर्जा राज्य मंत्री सुरेंद्र नामधारी, सांसद  प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर  पूर्व पालिका अध्यक्ष सुरेश कबोज गदरपुर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर, दिनेशपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि काबल सिंह, गूलरभोज नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुग, प्रधान संघ अध्यक्ष संजय मीना चौधरी, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख रविंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश कंबोज, प्रीत ग्रोवर, सुभाष गुंबर, मिन्नी गुंबर, भोला शर्मा, नारायण साहा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय मंडल, मंडल महामंत्री अनिल जेटली एवं अजय बाटला  प्रधान सुदेश दंग, प्रिंस प्रधान, मयंक कालरा, शेरचंद प्रधान, शमशाद प्रधान, भाजपा नेता भोला शर्मा स्वरूप प्रधान, बृजेश प्रधान एवं जगदीश प्रधान  क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन, बबलू, गोपी, तारक गाइन, हरजीत, राजेंद्र सैनी और धीरज  परमजीत सिंह पम्मा, अश्वनी कुमार, रमन छाबड़ा, चिंतन अरोड़ा, सचिन गुप्ता, मुकेश चावला, विपिन गुप्ता, रोबिन फुटेला, प्रीतम गाइन, नारायण मंडल, राखल मंडल, विष्णु शील, विशंभर वैरागी, सौरभ मंडल, बलराम मंडल, भूपेंद्र आर्य, राजेंद्र राठौर, गोपाल मिस्त्री, गोविंद राजभर, मनीष गुंबर एवं पूनम दुमका महेंद्र कालरा, बाबू सिंह तोमर, मलकीत सिंह, आशीष ठाकुर, बिट्टू चौहान, पंकज सेतिया,  डॉ सोनू विश्वास अमरजीत सिंह, शिवम त्रिपाठी, कंचन सिंह, कविता नेगी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं सांसद , पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सौम्या वर्मा, सागर गंडा, रवि सचदेवा मुकेश राणा, भूपेंद्र कोश्यारी, हीरा कार्की, बंसी कंबोज, कैलाश शर्मा, गंगाराम सूरी, संजय साहा, सोनू विश्वास, अरविंद पाल, सनी बतरा, मन्नी फुटेला, अशोक छाबड़ा, बंटी छाबड़ा एवं मनीष सेतिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

* 

Advertisement
Advertisement