(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 7037260222)

गदरपुर खबर रुद्रपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके सुरेश कोली को उत्तराखंड सरकार के हरिराम टम्टा पारंपरिक शिल्प उन्नयन संस्थान का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने उनके आवास पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने सुरेश कोली को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई साझा की। इस दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भी सुरेश कोली को नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि रुद्रपुर के लिए यह हर्ष का विषय है कि लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहकर पार्टी की सेवा करने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश कोली को उत्तराखंड सरकार में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित समाज से आने वाले सुरेश कोली ने संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने में अपना योगदान दिया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुरेश कोली को मिली यह जिम्मेदारी सामाजिक उत्थान एवं पारंपरिक शिल्प के क्षेत्र में कार्य करने का अवसर प्रदान करेगी। विधायक ने इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को जिम्मेदारियां सौंपकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है।








