(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
( 9917322413)

ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में 45 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग, विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित

गदरपुर खबर। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (UCOST) के तत्वावधान में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 10 सितंबर 2026 को राजरानी इंटर कॉलेज, गदरपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग (कक्षा 6 से 8) एवं सीनियर वर्ग (कक्षा 9 से 12) के कुल 45 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इनमें 25 विद्यार्थी सीनियर तथा 20 विद्यार्थी जूनियर वर्ग के रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी गदरपुर के प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र शर्मा, विद्यालय प्रबंधक के.सी. बक्शी, प्रशासनिक अधिकारी पंकज कांडपाल, प्रधानाचार्य श्रीमती उमा रतूड़ी, ब्लॉक विज्ञान समन्वयक श्रीमती विमला उपाध्याय, सह-समन्वयक उमेश चंद्र जोशी एवं रवि विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा एवं क्विज का आयोजन किया गया। सीनियर वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज जयनगर के मयंक पांडे प्रथम, पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज दिनेशपुर के अभिषेक नैनवाल द्वितीय तथा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कूल्हा की खुशी तृतीय स्थान पर रहीं।
जूनियर वर्ग में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदीशपुर के शिवा सरकार प्रथम, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवपुर के रौनक मंडल द्वितीय तथा राजकीय इंटर कॉलेज जयनगर के सिद्धार्थ मौर्या तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि बढ़ाने, वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने तथा नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार, प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। विजेता विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बंशीधर पांडे, सत्यपाल सिंह, श्रीमती सरिता भट्ट, डॉ. दीप्ति वर्मा, श्रीमती गोविंदी गुप्ता, डॉ. शिव शंकर गौतम, श्रीमती गीता मेहरा, ललित जोशी, नरेंद्र मेहता, हरीश कुमार, मोहम्मद यूनुस, उर्मिला कंबोज, गीता कंबोज, ऋषभ कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजरानी इंटर कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी पंकज कुमार कांडपाल ने किया।






