Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने कहा कि पं. गोविंद बल्लभ पंत ने देश और समाज के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया 

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां, वरिष्ठ बुजुर्गों को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
(कृष्ण वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

890935.jpg

गदरपुर खबर। भारत रत्न एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व. पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर गदरपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में भव्य जन्मदिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन संतोष गुप्ता ने किया, जबकि अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि कश्मीर कंबोज ने की।

890184.jpg

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनोज गुंबर ने पं. गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, कविता, भाषण एवं समूह नृत्य सहित अनेक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से पं. पंत के संघर्ष, राष्ट्रसेवा और देश निर्माण में उनके योगदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
समारोह के दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ बुजुर्गों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मनोज गुंबर, संयोजक संतोष गुप्ता एवं कार्यक्रम अध्यक्ष कश्मीर कंबोज ने संयुक्त रूप से बुजुर्गों का सम्मान किया।
नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर ने कहा कि पं. गोविंद बल्लभ पंत उत्तराखंड की धरती के महान सपूत थे। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर स्वतंत्र भारत के निर्माण तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे कुशल प्रशासक और जनप्रिय नेता थे। उनके आदर्श, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की भावना आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी है। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।
भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने कहा कि पं. गोविंद बल्लभ पंत ने देश और समाज के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनके विचार और राष्ट्रसेवा की भावना आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। महापुरुषों की जयंती के आयोजन से नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान की जानकारी मिलती है।
संयोजक संतोष गुप्ता ने कहा कि पं. पंत का जीवन त्याग, संघर्ष और समर्पण की मिसाल है। वहीं कार्यक्रम अध्यक्ष कश्मीर कंबोज ने कहा कि महापुरुषों की जयंती मनाने का उद्देश्य युवा पीढ़ी को उनके जीवन, विचारों और इतिहास से जोड़ना है।
इस अवसर पर रविन्द्र बजाज, मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना,  महामंत्री अनिल जेटली, अजय बाठला, सुभाष खुराना नरेश हुडिया, विशिष्ट अतिथि पंजाबी महासभा अध्यक्ष प्रमोद बजाज रवि सचदेवा, चकित हुडिया, राजीव ग्रोवर  मो. आलम, रवींद्र वीर सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, महामंत्री संदीप चावरा कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा डॉ. सोनू विश्वास, सलीम बाबा, सभासद सचिन गुप्ता, विपिन गुप्ता, रेनू बिष्ट सहित विद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।
Advertisement
Advertisement