गल्ला मंडी में ठुकराल ने साथियों संग किया हनुमान चालीसा पाठ
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कार्यक्रम को लेकर जताई नाराजगी, धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप
(कृष्णा वर्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर खबर रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने गुरुवार को अपने समर्थकों एवं साथियों के साथ गल्ला मंडी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के एक कार्यक्रम को लेकर नाराजगी जताते हुए उन पर हिंदू धर्म एवं धार्मिक आस्थाओं के अपमान का आरोप लगाया।
हनुमान चालीसा पाठ के बाद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान


नितिन नवीन के सामने हनुमान जी का स्वरूप धारण किए कलाकार द्वारा नृत्य किए जाने से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान करोड़ों सनातनियों की आस्था के केंद्र हैं और उनसे जुड़ी धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।
ठुकराल ने कहा कि धर्म और आस्था से जुड़े विषयों पर राजनीतिक दलों एवं नेताओं को संवेदनशीलता बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व की बात करने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में सामने आए इस दृश्य को लेकर सनातन धर्म में आस्था रखने वाले लोगों में नाराजगी है। इसी के विरोध में साथियों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ कर अपनी भावना व्यक्त की गई।
इस अवसर पर सुखवंत सिंह विर्क, राजवीर सिंह विर्क, सुनील चुग, संजय ठुकराल, ललित सिंह बिष्ट, गुलशन नारंग, पवन, आनंद शर्मा, हिम्मत राम कोली, कुंवर पाल कोली, राकेश कोली, दिनेश कोली, रामसेवक कोली, केरु मंडल, पार्षद जितेश शर्मा, पार्षद गौरव खुराना, गगन ग्रोवर, जीतू यादव, वसीम, चेतन जौहरी, गौरव शुक्ला, पवन राठौड़, गुरजिंदर सिंह, आकाश बाटला, संकेत ठाकुर, विपिन राजपूत, तारिक, शिवा राजोरिया, मनोज पिवाल, विकास बंसल, प्रियांशु, राकेश अधिकारी, मुकेश, सनी खुराना, राहुल सरीन डायमंड, वरुण बोरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।






