5 सितंबर शनिवार को रक्तदान शिविर,
गदरपुर।
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर खबर श्री श्याम प्रेमियों की ओर से नगर में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 5 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन श्री सुहावाराम भुडड़ी धर्मशाला में किया जाएगा
आयोजकों ने नगरवासियों एवं श्याम प्रेमियों से रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। शिविर के माध्यम से लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास किया जाएगा।मौके पर विजय अनेजा देव चौधरी अंकुश अनेजा रोहित सुदामा कुणाल ग्रोवर सनी बत्रा केशव गुम्बर सचिन गाबा समन मुंजाल चिराग अनेजा आदि मौजूद रहे
