Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(krishna varta gadarpur uttarakhand)

उधमसिंह नगर। स्वाइन फ्लू/इन्फ्लुएंजा के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। शासन के निर्देशों के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार गोस्वामी ने जिले के सभी चिकित्सालयों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

सीएमओ ने अस्पतालों में इन्फ्लुएंजा एवं निमोनिया के मरीजों के लिए पर्याप्त आइसोलेशन बेड, वार्ड, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने को कहा है।

वहीं एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम  के कार्मिकों को संभावित मरीजों की सघन निगरानी एवं जांच के निर्देश दिए गए हैं। IDSP के तहत गठित रैपिड रिस्पांस टीम (RRT) को इन्फ्लुएंजा/निमोनिया से जुड़ी किसी भी असामान्य स्थिति की लगातार निगरानी कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। सीएमओ ने बीमारी से बचाव एवं जागरूकता के लिए विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए हैं, स्वास्थ्य विभाग की अपील: फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें और चिकित्सकीय सलाह लें।

Advertisement
Advertisement