Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर। गदरपुर विधायक अरविंद पाण्डेय के प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। रामनगर से पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए नई रेल सेवा शुरू होने की सौगात मिली है। इस पहल को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

विधायक अरविंद पाण्डेय ने वर्ष 2016 में तत्कालीन रेल मंत्री को पत्र भेजकर रामनगर से काशीपुर, बाजपुर, गूलरभोज, रुद्रपुर सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल तक साप्ताहिक ट्रेन संचालित किए जाने की मांग उठाई थी। उन्होंने पत्र में बताया था कि क्षेत्र में पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार से बड़ी संख्या में श्रमिक एवं अन्य लोग निवास करते हैं, जिन्हें लंबी दूरी की यात्रा के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विधायक की मांग पर अब रामनगर से पटना के बीच ट्रेन संचालन की सौगात मिलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। विधायक ने इसके लिए सांसद अनिल बलूनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की सुविधा और विकास के लिए प्रयास लगातार जारी रहेंगे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!