Spread the love

नवीनीकरण के बाद कैंप की नई तारीख होगी घोषित, श्रमिकों को योजनाओं का मिलेगा लाभ

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर गूलरभोज। श्रम कार्ड धारकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से प्रस्तावित कैंप को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजीव भटेजा ने बताया कि एक तारीख को माननीय विधायक के यहां कैंप आयोजित किया जाना था, लेकिन बड़ी संख्या में श्रम कार्डों का नवीनीकरण नहीं होने के कारण कैंप को स्थगित किया गया है।
उन्होंने गूलरभोज नगर पंचायत एवं कोपा ग्राम सभा के सभी श्रम कार्ड धारकों से अपील की वे जल्द से जल्द अपने श्रम कार्ड का नवीनीकरण करा लें। उन्होंने बताया कि श्रम कार्ड सक्रिय होने के बाद श्रमिकों को सरकार की ओर से मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं एवं योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक श्रमिक अपने कार्ड रिन्यू करा लें। इसके बाद कैंप आयोजित करने की नई तारीख की सूचना सभी श्रमिकों को दी जाएगी।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!