Spread the love

सीओ को ज्ञापन सौंप बोले—निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर हो मुकदमा

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 7037260222)

गदरपुर खबर रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सिडकुल चौकी में दी गई तहरीर पर कार्रवाई न होने को लेकर क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मामले की गहन एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
ज्ञापन में ठुकराल ने आरोप लगाया कि 24 अगस्त को जिला कलेक्ट्रेट में मतदाता सूची को लेकर आयोजित बैठक के दौरान रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर अभद्र टिप्पणी एवं गाली-गलौज की। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भी अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए विपक्षी दल के लोगों पर आपत्तिकर्ताओं को धमकाने का आरोप लगाया।
ठुकराल का कहना है कि बैठक के दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि उन्हें भविष्य में जान-माल का खतरा बना हुआ है। तहरीर दिए जाने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए आपराधिक धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जांच के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!