


कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 7037260222


गदरपुर खबर खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खटीमा स्थित लोहियाहेड हेलीपैड में आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मंत्र के साथ कार्य कर रही है। आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान

सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का प्रभावी समाधान किया जाए, ताकि नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री गंभीर सिंह धामी, मोहनी पोखरिया, रणजीत सिंह नामधारी, रणदीप पोखरिया, अमित पांडेय, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
दो लाइन की हेडिंग:
खटीमा में सीएम धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं
अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
