Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएससी की 46वीं वाहिनी से सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित, पगड़ी, शॉल और भगवान श्रीराम का चित्र भेंट कर किया सम्मानित

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालड़ा 7037260222)

सेवानिवृत्त ऑपरेटर प्रेमवल्लभ भट्ट का हुआ सम्मान, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया अभिनंदन

गदरपुर खबररुद्रपुर। वार्ड नंबर-16 स्थित बिगवाड़ा की देवभूमि फेस-6 इको कॉलोनी में पीएससी की 46वीं वाहिनी से ऑपरेटर पद से सेवानिवृत्त हुए प्रेमवल्लभ भट्ट के सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने प्रेमवल्लभ भट्ट को पगड़ी पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर तथा भगवान श्रीराम का चित्र भेंट कर उनके लंबे एवं अनुकरणीय सेवाकाल के लिए सम्मानित किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि प्रेम वल्लभ भट्ट ने अपने सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा से सेवानिवृत्ति जीवन का एक नया अध्याय है, जबकि समाज सेवा का कार्य जीवनभर चलता रहता है।
उन्होंने बताया कि प्रेम वल्लभ भट्ट लंबे समय से दिव्य ज्योति जागृति संस्थान से जुड़े हैं तथा मुख्य सेवादार के रूप में आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके सरल स्वभाव, सौम्य व्यवहार और सेवा भावना के कारण वे समाज में विशेष सम्मान प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं और युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
समारोह में उपस्थित लोगों ने भी प्रेम वल्लभ भट्ट के सेवाकाल एवं सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। पूरा वातावरण आत्मीयता और सम्मान से सराबोर रहा।
इस अवसर पर स्वामी उमाशानंद जी, सोसायटी अध्यक्ष अजय फुटेला, लक्ष्म मोहन शर्मा, कुंदन सिंह नेगी, दीपक जायसवाल, लीलाधर भट्ट, शरद गोयल, बंशीधर जोशी, ओमप्रकाश गौड़, रितु भारती, भावना पांडे, सीमा बत्रा, बीना भट्ट, रितु शर्मा, सुषमा चतुर्वेदी, भानुप्रिया फुटेला, राजेंद्र भट्ट सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रुद्रपुर खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें रवि कालड़ा

Advertisement
Advertisement