Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (एनयूजे) की गदरपुर इकाई द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता के महत्व, हिंदी भाषा के विकास तथा लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने समाज को जागरूक करने, जनहित के मुद्दों को उठाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पत्रकारों को निष्पक्षता, सत्यता और सामाजिक सरोकारों के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए वर्तमान समय की चुनौतियों और अवसरों पर विचार साझा किए। साथ ही युवा पत्रकारों से पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने और समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने हिंदी पत्रकारिता के पुरोधाओं को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए पत्रकारिता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। प्रेस क्लब से जय किशन अरोड़ा प्रदीप फटेला विकास तनेजा मुकेश कुमार अशोक छाबड़ा सुरजीत बत्रा सुरेंद्र चावला अमरजीत सिंह जसपाल डोगरा महेंद्र पाल सिंह अमित तनेजा किशन गुप्ता रामपाल सिंह आदि मौजूद रहे

Advertisement
Advertisement