Spread the love

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

9917322413

ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर के आश्वासन के बाद तीन घंटे चला आंदोलन हुआ समाप्त

गदरपुर। खबर मनरेगा एवं अन्य विकास कार्यों में हो रही देरी और पंचायत प्रतिनिधियों की उपेक्षा के आरोपों को लेकर शुक्रवार को ग्राम प्रधानों ने विकासखंड कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान संघ की अध्यक्ष मीना रानी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रधानों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
प्रधानों का कहना था कि पंचायत गठन के करीब नौ माह बीत जाने के बावजूद मनरेगा के तहत ग्राम सभाओं में विकास कार्य शुरू नहीं हो सके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की अनदेखी की जा रही है तथा कई विकास कार्यों की जानकारी तक संबंधित ग्राम प्रधानों को नहीं दी जा रही।
धरना शुरू होने से पूर्व ग्राम प्रधानों और बीडीओ अतिया परवेज के बीच तीखी बहस भी हुई। बीडीओ ने स्पष्ट किया कि मनरेगा के अंतर्गत बड़े निर्माण कार्य उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कराए जा रहे हैं। हालांकि प्रधानों ने जिला स्तरीय अधिकारियों के मौके पर पहुंचने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
सूचना मिलने पर ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर एवं सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्राम प्रधानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब तीन घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन को समाप्त कर दिया गया।
इस दौरान गीता देवी, क्रांति देवी, संजय चौधरी, राम सिंह, प्रेमवती सैनी, अफसाना बी, मयंक कालरा, शिवम गंभीर, मौसमी, पूजा राजपूत, राहुल, गीता रानी, आयुष कोचर, गुरजीत सिंह, चंचल चौधरी सहित अनेक ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर के आश्वासन के बाद तीन घंटे चला आंदोलन हुआ समाप्त


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!