Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

किसान हित, सिंचाई, फसल बीमा और मंडी व्यवस्था को मजबूत बनाने पर हुआ मंथन

(कृष्णा वार्ता गदरपुरउत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर नानकमत्ता। उत्तराखंड राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नामधारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर प्रदेश के किसानों की समस्याओं, हितों और कृषि के समग्र विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की।
मुलाकात के दौरान किसानों की आय बढ़ाने, स्थायी कृषि नीतियों को लागू करने तथा कृषि क्षेत्र को और अधिक मजबूत बनाने पर सकारात्मक एवं सार्थक विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान सिंचाई व्यवस्था, फसल बीमा, मंडी प्रणाली और कृषि अवसंरचना को बेहतर बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई।
बैठक में किसान आयोग की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने किसानों के कल्याण और कृषि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नामधारी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान आयोग किसानों की आवाज को मजबूती देने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि “किसान समृद्ध होगा तो उत्तराखंड भी समृद्ध होगा।”

Advertisement