Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

रिपोर्टर रवि कालड़ा 7037260222

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, भगत सिंह चौक पर फूंका केंद्र सरकार का पुतला

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, भगत सिंह चौक पर फूंका केंद्र सरकार का पुतला

रूद्रपुर। पेट्रोल, डीजल और अन्य जरूरी वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। भगत सिंह चौक पर सैकड़ों की संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा और महानगर अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी कर महंगाई पर तत्काल नियंत्रण की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम आदमी का जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से खाद्य पदार्थों समेत रोजमर्रा की हर वस्तु महंगी होती जा रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा परेशान है।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। जनता लगातार बढ़ती कीमतों से त्रस्त है, लेकिन सरकार को आम लोगों की परेशानियों की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।
जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि देश में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। सरकार की नीतियों के कारण आम जनता की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर हो रही है। महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि घरेलू महिलाओं का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है और रसोई गैस से लेकर खाद्य तेल तक हर वस्तु के दाम बढ़ने से घर चलाना मुश्किल हो गया है।
प्रदर्शन में योगेश चौहान, संदीप चीमा, गोपाल भसीन, पवन बिष्ट, सुखदेव हालदार, संजय ठुकराल, प्रगट सिंह संधू, गुरविंदर सिंह, सुखवंत सिंह विर्क, ललित बिष्ट, बबलू सागर, नवीन खेतवाल, आनंद शर्मा, मानस बैरागी, गोपेश तिवारी, आशीष श्रीवास्तव, अमित हालदार, सुनील चुग, राजू गुप्ता, उमा सरकार, इंद्रजीत सिंह, मोहन कुमार, गौरव गिरी, शुभम दास, रिजवान लाल, हनी ग्रोवर, कमल चुग, इरशाद अहमद, रजत शर्मा, मनीष ठुकराल, रोहित चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement