


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
खटीमा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को लोहियाहेड हेलीपैड पहुंचकर स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों का शीघ्र निस्तारण करना चाहिए। मुख्यमंत्री के आगमन पर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, भवानी भंडारी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर
