Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालड़ा

7037260222

भक्ति और उल्लास के साथ निकली श्री श्याम निशान यात्रा, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

गदरपुर खबर। आदर्श कॉलोनी घास मंडी वार्ड नंबर-36 में श्री खाटू श्याम सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से भव्य श्री श्याम निशान यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।
निशान यात्रा आदर्श कॉलोनी घास मंडी वार्ड नंबर-36 से प्रारंभ होकर रामलीला ग्राउंड इंद्रा कॉलोनी, शिव मंदिर, सुविधा होटल, सागर होटल, गल्ला मंडी रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर होते हुए गल्ला मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने माथा टेककर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद यात्रा भगत सिंह चौक, अग्रवाल सभा गली, काशीपुर बायपास, बालाजी द्वार होते हुए पुनः आदर्श कॉलोनी घास मंडी स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।
यात्रा के दौरान श्रद्धालु बाबा श्याम के जयकारों के साथ भजनों पर झूमते नजर आए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, अनिल चौहान, सुशील गाबा, राजीव चावला, संजय ठुकराल, सुशील चौहान, विजय फुटेला, सचिन आनंद, मनोज आर्या, आनंद श्रीवास्तव, प्रकाश शर्मा, अमित कक्कड़, ज्योति टम्टा, शशि बाला, राजकुमारी, कंचन सागर, अमरावती, प्रवीण गोयल, संदीप सलूजा, सुमित आनंद, दीपक गंगवार, राजेश गर्ग, राजू गुप्ता, करण सिंह, रोहित सागर, विनोद कुमार, अनिल गुड़िया, प्रताप बिष्ट, सावित्री गुप्ता, सोनू गुप्ता, नरेश गंगवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

रुद्रपुर खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें

7037260222

Advertisement