Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

धर्मांतरण पर सख्त चेतावनी, बोले- देवभूमि में अधर्म और छल का खेल नहीं चलेगा

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

नानकमत्ता में महाराणा प्रताप जयंती समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

नानकमत्ता में महाराणा प्रताप जयंती समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नानकमत्ता में आयोजित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह में पहुंचकर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उनका पुष्प एवं फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने बोर्ड परीक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।
मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप को भारत की आन-बान और स्वाभिमान का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका जीवन त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणादायी गाथा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा के लिए संघर्ष कितना भी कठिन क्यों न हो, अपने सिद्धांतों से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने थारू समाज की संस्कृति, परंपराओं और लोकजीवन की सराहना की। उन्होंने कहा कि थारू समाज ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को आज भी मजबूती से संजोकर रखा है, जो सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनजातीय समाज के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने अटल आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनजातीय छात्रावास, एकलव्य विद्यालय, वन धन योजना और महिला स्वरोजगार योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए करोड़ों रुपये की योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने धर्मांतरण के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि देवभूमि में धर्मांतरण का गंदा खेल किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने देश का सबसे कठोर धर्मांतरण विरोधी कानून बनाया है और जहां भी ऐसी शिकायत मिलेगी वहां कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि “देवभूमि में अधर्म और छल का खेल नहीं चलेगा।”
कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया और नानकमत्ता उप तहसील को पूर्ण तहसील तथा नगर पंचायत को नगर पालिका बनाए जाने की मांग रखी।
इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Advertisement