Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर नगर पालिका बोर्ड बैठक में व्यापार मंडल महामंत्री संदीप चावला के दिवंगत पुत्र अर्जुन चावला की पुण्यतिथि पर थाने के सामने वाली गली का नाम “दिवंगत अर्जुन चावला मार्ग” रखने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर मिंटू ने प्रस्ताव का अनुमोदन करते हुए इसे ध्वनि मत से पारित कराया।
आपको बता दें कि 11 मई 2007 को मात्र 7 दिन की आयु में दिवंगत हुए अर्जुन चावला के नेत्रदान ने पूरे देश में नई जागरूकता पैदा की थी। अर्जुन चावला का नाम देश के सबसे कम उम्र के नेत्रदाता के रूप में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है। उनके सम्मान में प्रदेश सरकार द्वारा सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में “अर्जुन आई बैंक” की स्थापना भी की गई है। अर्जुन चावला के नेत्रदान के बाद गदरपुर का नाम पूरे उत्तराखंड में नेत्रदान के क्षेत्र में सम्मान के साथ लिया जाने लगा और आज गदरपुर प्रदेश में नेत्रदान के क्षेत्र में अग्रणी स्थान रखता है।
बोर्ड बैठक में वार्ड नंबर 07 के सभासद मुकेश कुमार द्वारा यह प्रस्ताव रखा गया, जिसका समर्थन पालिका अध्यक्ष समेत सभी सभासदों ने किया। इस दौरान वार्ड नंबर 01 की सभासद राधा मौर्या, वार्ड नंबर 02 की नरगिस, वार्ड नंबर 03 के सचिन गुप्ता, वार्ड नंबर 04 के रजत कुमार अश्वनी, वार्ड नंबर 05 के परमजीत सिंह पम्मा, वार्ड नंबर 06 के रमन छाबड़ा, वार्ड नंबर 08 की तबस्सुम, वार्ड नंबर 09 के फरदीन, वार्ड नंबर 10 की शबाना एवं वार्ड नंबर 11 की विनीता मौजूद रहीं। बैठक में दिवंगत अर्जुन चावला को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

Advertisement