


गदरपुर खबर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर के निर्देश पर जनपद में वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कोतवाली गदरपुर पुलिस को सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट की तामीली करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त दया सिंह पुत्र स्व. बलवीर सिंह निवासी दलपुरा गूलरभोज थाना गदरपुर है, जो फौजदारी वाद संख्या 4865/2022 धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक मेघा शर्मा (प्रभारी चौकी गूलरभोज), कांस्टेबल लक्ष्मण कुमार एवं कांस्टेबल रघुवर सिंह शामिल रहे।
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर
