



(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
नई दिल्ली। बुधवार को कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई। अब दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलिंडर 2,078.50 रुपये में उपलब्ध होगा। इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण पश्चिम एशिया में संघर्ष और वैश्विक तेल की बढ़ती कीमतें हैं। हालांकि घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 kg) की कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। दिल्ली में इसका दाम 913 रुपये है। पिछली बार 7 मार्च को घरेलू सिलेंडर के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।
कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग सेवाओं के खर्च बढ़ सकते हैं, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। सरकारी तेल कंपनियां (IOCL, BPCL, HPCL) हर महीने की पहली तारीख को अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विनिमय दर के आधार पर LPG और ATF की कीमतें तय करती हैं।
