Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कुमायूं परिक्षेत्र की मासिक गोष्ठी आयोजित, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

रुद्रपुर खबर । पुलिस लाइन रुद्रपुर स्थित जिला मुख्यालय में कुमायूं परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी जनपद प्रभारियों के साथ परिक्षेत्रीय मासिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने की।
बैठक के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति, लंबित विवेचनाओं, अपराध नियंत्रण एवं पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तार से समीक्षा की गई। आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने सभी जनपद प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।कुमायूं परिक्षेत्र की मासिक गोष्ठी आयोजित, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशा तस्करी और संगठित अपराध पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा संवेदनशील मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए। साथ ही जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर पुलिस की छवि को और मजबूत बनाने के निर्देश भी दिए गए।
गोष्ठी में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए और कानून व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखा जाए।
इस दौरान कुमायूं परिक्षेत्र के सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं जनपद प्रभारी उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement