Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गदरपुर पुलिस का सख्त एक्शन: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर। ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली गदरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 26-03-2026 को वादी की नाबालिग पुत्री के साथ रफी उर्फ कलुवा निवासी वार्ड नंबर 10, गदरपुर द्वारा अपने घर पर बुलाकर दुष्कर्म किए जाने के संबंध में तहरीर के आधार पर कोतवाली गदरपुर में मु0 FIR नंबर 96/2026 धारा 65(1) बीएनएस एवं 5(ठ)/6 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना उप निरीक्षक पूनम रावत द्वारा की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बाजपुर के पर्यवेक्षण में लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने 28 मार्च 2026 को रतनपुरी स्थित रामसिंह गुम्बर स्मृति द्वार के पास से वांछित अभियुक्त रफी पुत्र फिदा हुसैन को गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:
प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, निरीक्षक जितेन्द्र सिंह मेहरा, कांस्टेबल दिनेश सिंह रावत एवं होमगार्ड दीपक शर्मा शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement