



(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
रुद्रपुर। कुट्टू का आटा खाने से बीमार हुए मरीजों का हालचाल जानने के लिए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के भाई समाजसेवी संजय ठुकराल मेडिकल कॉलेज के अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों से भी बातचीत कर उपचार की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। संजय ठुकराल ने चिकित्सालय प्रशासन से मरीजों को समुचित और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं में त्वरित और प्रभावी चिकित्सा व्यवस्था बेहद जरूरी है। इससे किसी भी मरीज की हालत गंभीर न हो। साथ ही उन्होंने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर
