Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (संवाद-सूत्र)। कैंसर के मरीजों को कीमोथेरेपी के लिए अब जिले से बाहर या निजी अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। जिला अस्पताल में जल्द ही कीमोथेरेपी सुविधा मिलने जा रही है। कीमोथेरेपी के लिए डॉक्टर और स्टाफ ने एम्स ऋषिकेश से प्रशिक्षण लिया है। वर्तमान में कैंसर मरीजों को कीमोथेरेपी के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल, राम मूर्ति अस्पताल, एम्स के अलावा निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है। जिलेभर में किसी भी सरकारी अस्पताल में यह सुविधा नहीं है। मरीजों की समस्याओं को देखते हुए जिला अस्पताल में कीमोथेरेपी के लिए पांच बेड की एक यूनिट तैयार की जा रही है। इसके लिए दो डाक्टर और दो स्टाफ नर्स को एम्स ऋषिकेश में प्रशिक्षित किया गया है। विभिन्न चरणों में कई विधियों से कीमोथेरेपी की जाती है। कौन सी विधि और कौन से चरण के मरीजों की कीमोथेरेपी होगी, इस पर फैसला होना बाकी है।
जिला अस्पताल के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। जल्द ही कैंसर के मरीजों की जिला अस्पताल में कीमोथेरेपी की जाएगी। दो डाॅक्टर और दो स्टाफ नर्स की टीम ने एम्स ऋषिकेश से प्रशिक्षण पूरा कर लिया है और जल्द ही यह सुविधा शुरू की जाएगी:- आरके सिन्हा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल

Advertisement
Advertisement