Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (संवाद-सूत्र)। पंडित रामसुमेर शुक्ला स्मृति मेडिकल कॉलेज की सॉयल रिपोर्ट ओके आने के बाद मुख्य एकेडमिक भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मेडिकल प्रशासन ने एकेडमिक भवन के साथ अन्य निर्माण कार्य को 25 दिसंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
यहां बता दें कि वर्ष रुद्रपुर में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा वर्ष 2004 में हुई थी, जबकि वर्ष 2005 में तत्कालीन मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने इसकी नींव रखी थी। 18 साल बीत जाने के बाद भी करीब 350 करोड़ की लागत से बन रहे इस मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसमें कभी बजट तो कभी राजनीति हावी रही है। वर्तमान समय में मेडिकल कॉलेज में जिला अस्पताल की ओपीडी के साथ ही बाल, सर्जरी और मेडिसिन विभाग चल रहे हैं। करीब 1300 से 1400 मरीज प्रतिदिन के पहुंच रहे हैं।
विगत दिनों निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के एक हिस्से में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच में खामियां मिली थी। इस कारण शासन ने निर्माण एजेंसी इंजीनियर प्रोजेक्ट लिमिटेड (ईपीआईएल) को काली सूची में डाल दिया था। इसके बाद ढांचे को ध्वस्त कर निर्माण कार्य का जिम्मा उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम को दे दिया गया। वहीं एक माह पूर्व कॉलेज प्रशासन ने निर्माणाधीन स्थल की भूमि से सॉयल की जांच जीबी पंत विश्वविद्यालय की प्रयोगशाला में कराई थी। अब इस जांच रिपोर्ट आ गयी है। रिपोर्ट ओके मिलने के बाद कार्यदायी संस्था ने एकेडमिक भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
वर्ष 2026 में पहला सत्र शुरू होने की उम्मीद
   रुद्रपुर। रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के 100 छात्र-छात्राओं के लिए एकेडमिक भवन आदि का निर्माण पूरा होना है। इसके आलावा छात्रावास और अन्य निर्माण कार्य पूरे होने हैं। हालांकि कॉलेज प्रशासन का दावा है कि दिसंबर 2025 के अंत तक निर्माण कार्य पूरा होगा। इससे पहले ही वे भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) को कॉलेज में मेडिकल छात्रों का पहला सत्र शुरू कराने का प्रस्ताव भेज देंगे। ताकि मार्च-अप्रैल 2026 से मेडिकल का पहला सत्र शुरू कर सकें। मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य को दिसंबर 2025 तक पूरा करने का लख्य रखा गया है। इससे पूर्व ही एमसीआई को मेडिकल छात्रों का पहला सत्र शुरू करने के लिए प्रस्ताव भेजेंगे। ताकि स्वीकृति मिलने के बाद मार्च-अप्रैल 2026 से मेडिकल का पहला सत्र शुरू करने की प्रक्रिया शुरू हो सके:-डॉ. केदार सिंह शाही, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर

Advertisement
Advertisement