Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

Advertisement
Advertisement

गदरपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर केके अग्रवाल एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अंजनी कुमार के दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम द्वारा कुपोषित/ अति कुपोषित बच्चों एवं जन्मजात विकृतियों से ग्रस्त बच्चों हेतु एक विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन विकासखंड गदरपुर के सभागार में आगामी 22 दिसंबर को आयोजित किया जाना है। जिस क्रम में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीमों द्वारा प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय चकरपुर/बराखेडा एवं प्राथमिक/ जूनियर स्कूल शिवपुर के छात्र-छात्राओं के साथ  गांव में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

आगामी 22 दिसंबर को विकासखंड परिसर में आयोजित होगा स्वास्थ्य शिविर, रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

    जागरूकता रैली से पूर्व डॉक्टर प्रशांत चौहान, डॉक्टर कल्पना, डॉ विकास सचान, डॉ रेखा रानी, फार्मासिस्ट के एन जोशी, अतीश कालरा द्वारा कुपोषण से होने वाले प्रमुख रोग एवं बच्चों के शारीरिक मानसिक विकास में होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। जिस हेतु जिले में आरबीएसके टीमों का गठन किया गया है जो कि वर्ष में 2 बार आंगनवाड़ी केंद्रों में एवं 1 बार विद्यालयों में जाकर बच्चों का 4 डी आधारित स्वास्थ्य परीक्षण कर बच्चों को चिन्हित कर शीघ्र निदान कराने में मदद करती है। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्राओं द्वारा बढ़कर का हिस्सा लिया गया।

आगामी 22 दिसंबर को विकासखंड परिसर में आयोजित होगा स्वास्थ्य शिविर, रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

    कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से ब्लॉक समन्वयक मोहनलाल,वीरेंद्र वर्मा,अमरजीत बजाज एवं प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय चकरपुर/बराखेड़ा एवं शिवपुर के स्टाफ द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Advertisement
Advertisement