Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रूद्रपुर। 16 दिसम्बर 1971 को भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहादत देने वाले देश के शहीदों की स्मृति में विजय दिवस जनपद भर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम जनपद मुख्यालय पुलिस लाईन में स्थित शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित हुआ। भारत-पाक युद्ध दौरान 1971 में जनपद के 9 वीर सपूतों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया तथा 2 सैनिक युद्ध घायल हुए। 

Advertisement
Advertisement

भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहादत देने वाले देश के शहीदों की स्मृति में विजय दिवस मनाया गया 

कार्यक्रम में शहीद होने वाले जनपद के शहीद सूबेदार स्व. रामदत्त, सिपाही उमेश सिंह, टीका राम, दिवानी नाथ, हीरा चन्द, आन सिंह, जोगा सिंह, हर सिंह, त्रिलोक सिंह के चित्र पर, मुख्य अतिथि महापौर विकास शर्मा, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, एसपी सिटी निहारिका तोमर, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सीपी कोठारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं पूर्व सैनिकों द्वारा पुष्पचक्र व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।

वहीं युद्ध में घायल सैनिक गोकुलानंद पाठक, मनोज सिंह, त्रिलोक सिंह व युद्ध प्रतिभागी कैप्टन धन सिंह, खड़क सिंह कार्की, जय सिंह को अंगवस्त्र भेट कर सम्मानित किया गया।

  महापौर विकास शर्मा ने कहा कि आज उन वीर शहीदों को नमन करते है जिन्होंने देश की आन-बान और शान हेतु अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश वीर सैनिकों की भूमि है और सैनिक शान हैं। उन्होंने कहा कि हम सब देश के अन्दर सुरक्षित है तो वीर सैनिकों के कारण जो देश की सीमाओं पर प्रहरी के रूप में दिन रात देश की रक्षा कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि 1971 में जो युद्ध हुआ था, उस युद्ध मे हिन्दुस्तान की विजय हुई थी, लेकिन उसमें हमारे अनेक सैनिक शहीद तथा घायल हो गये थे। उनकी स्मृति के रूप में आज के दिन को हम विजय दिवस के रूप में मनाते है और जो वीर इस युद्ध में शहीद हुए उनके प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धासुमन अर्पित करते है तथा घायलों व प्रतिभागीयों को उनकी वीरता व पराक्रम के लिए नमन करते है।

   मुख्य विकस अधिकारी दिवेश शाशनी ने वीर सैनिकों को श्रद्धांजली देते व नमन करते हुए कहा कि हमें वीर सैनिकों के अदम्य साहस व उनके वीरता पर गर्व है। हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सैनिक व उनके परिजनों का हमें सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन रणबांकुरों ने अपनी शहादत दी हमें उनसे प्रेरणा लेकर उनके पद चिन्हों पर चलते हुये उनकी कुबार्नी को हमेशा याद रखना चाहिये। 

 विजय दिवस के अवसर पर जनपद में शिक्षण संस्थाओं व क्रीड़ा विभाग द्वारा 1971 भारत-पाक युद्ध/देश भक्ति से सम्बन्धित चित्रकला, निबन्ध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे चित्रकला में आदर्श बालिका इंटर कॉलेज पंतनगर की सविता प्रथम, जनता इंटर कॉलेज रूद्रपुर की सलोनी शर्मा द्वितीय व गुरूनानक बालिका राजकीय इंटर कॉलेज की भावना जोशी तृतीय स्थान पर रहे। 

इसी तरह निबन्ध प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज के सुमित प्रथम, गुरूनानक बालिका इंटर कॉलेज की शिफा द्वितीय व आर्य कन्या इंटर कॉलेज साक्षी कश्यप तृतीय स्थान पर रहे तथा भाषण प्रतियोगिता में राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर कामनी प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फाजलपुर महरौला की सोनम द्वितीय व आदित्य नाथ झा राजकीय इंटर कॉलेज के विष्णु सिंह राठौर तृतीय स्थान पर रहें। विजय दिवस के अवसर पर खेल विभाग द्वारा स्पोर्टस स्टेडियम में बालक व बालिका ओपन क्रांस कंट्री रेस करायी गयी जिसमे महिला वर्ग में अजरा निपाशा प्रथम, दीपा द्वितीय, गुंजन तृतीय, चांदनी चतुर्थ, खुशी राय पंचम व डोली षष्टम स्थान पर रहे एवं पुरूष वर्ग में पुष्कर चन्द प्रथम, धीरज सिंह बिष्ट द्वितीय, अनुपम तृतीय, दीपक कुमार चतुर्थ, भावेश पंचम व अभिषेक षष्टम स्थान पर रहे। समारोह में सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। 

  इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी चन्द प्रकाश कोठारी, सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी सुन्दर सिंह, वरिष्ठ प्रशासनीक अधिकारी महेश चन्द्र भट्ट, पूर्व सैनिक सुनिल कुमार, सुदर्शन सिंह, गिरीश चन्द्र भट्ट, लक्ष्मण सिंह, रूप सिंह अधिकारी, अजय कुमार, देबू, आकाश आदि अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement