Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
व्यापार मंडल उत्तराखंड के उपाध्यक्ष अशोक छाबड़ा को देवभूमि आइकॉन अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413,)

व्यापार मंडल उत्तराखंड के उपाध्यक्ष अशोक छाबड़ा को देवभूमि आइकॉन अवॉर्ड से किया गया सम्मानित।

गदरपुर। व्यापार एवं सामाजिक क्षेत्रों में सतत योगदान देने के लिए प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा भारतीय जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ अभिकर्ता अशोक छाबड़ा को देवभूमि आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया
व्यापार मंडल उत्तराखंड के उपाध्यक्ष अशोक छाबड़ा को देवभूमि आइकॉन अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
व्यापार मंडल उत्तराखंड के उपाध्यक्ष अशोक छाबड़ा को देवभूमि आइकॉन अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
गौरतलब है कि कुमाऊँ केसरी द्वारा गत 4 अक्टूबर को सोशल वर्कर, खिलाड़ी, चिकित्सक, पत्रकार, सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े कलाकारों, पर्यावरण कार्यकर्ताओं तथा व्यापार जगत में सक्रिय व्यक्तियों को सम्मानित किया गया था। इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को आयोजित विशेष कार्यक्रम में अशोक छाबड़ा को सम्मानित किया गया। कुमाऊँ केसरी के संपादक प्रदीप फुटेला तथा मिष्ठान् एसोसिएशन  के अध्यक्ष राकेश गुंबर ने श्री छाबड़ा को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

उल्लेखनीय है कि अशोक छाबड़ा लंबे समय से व्यापारियों की समस्याओं को सरकारी स्तर पर उठाने, आपदा या आपात स्थिति में राहत कार्यों में भागीदारी, तथा विभिन्न सामाजिक अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं। विशेष रूप से कोविड-19 काल में उन्होंने व्यापारी हितों की रक्षा, जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने और समाजिक सहयोग अभियान चलाने में अहम योगदान दिया। इसके अलावा वे बीमा जागरूकता तथा वित्तीय सुरक्षा को लेकर भी लगातार जनजागरण करते रहे हैं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद श्री छाबड़ा ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि पूरे व्यापार मंडल और समाजसेवा से जुड़े साथियों के प्रयासों का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी व्यापारी वर्ग की हित रक्षा,  और जनसेवा के कार्यों को उसी समर्पण से जारी रखेंगे।

कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं व्यापारी संघों के प्रतिनिधियों ने श्री छाबड़ा को बधाई दी। उपस्थित जनों ने कहा कि ऐसे सम्मान न केवल व्यक्तित्व को प्रेरित करते हैं, बल्कि समाज को सेवा और सहयोग की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश भी देते हैं।
Advertisement
Advertisement