Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
छठ के महापर्व पर सोमवार को व्रती महिलायें पूजा अर्चना के साथ छिपते सूर्य को देगी अघ्य – पालिकाध्यक्ष गुम्बर ने घाट स्थल का निरीक्षण किया
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
9917322413,

गदरपुर। लोक आस्था का महापर्व छठ नहाए,खाए के साथ प्रारम्भ हो गया है। रविवार 26 अक्टूबर को खरना का व्रत होगा। जिसमें व्रती महिलायें पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर सायं को रोटी व फल का प्रसाद व गुड़ की खीर बनाकर छठी मईयां को अर्पित करेंगी और परिवार की सुखसमृद्धि व पति एवं संतान के दीघायु की कामना करेंगी। 27 अक्टूबर की व्रती संध्या काल को संध्या अध्य दिया जायेगा। चार दिनों तक चलने वाला यह महापर्व मंगलवार 28 अक्टूबर को प्रातः कालीन उगते सूर्य को अघ्य देने के साथ संपंन होगा। इस पर्व को लेकर नगरपालिका की ओर से गूलरभोज रोड स्थित छठपूजा घाट पर स्वच्छता के इंतजाम किये गये है। घाट पर बने पूजा के घाट को रंग किया गया है और घाट का सौन्दर्यकरण करते हुए पक्का किया गया। पूर्जा अर्चना से पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर कुछ सभासदों के साथ निरीक्षण किया और स्वच्छता को देखा।
छठ के महापर्व पर सोमवार को व्रती महिलायें पूजा अर्चना के साथ छिपते सूर्य को देगी अघ्य – पालिकाध्यक्ष गुम्बर ने घाट स्थल का निरीक्षण किया
Advertisement
Advertisement