Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (संवाद सूत्र)। झोलाछाप डॉक्टर की गलत दवाई देने से एक महिला का गर्भपात होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दवाई के गलत देने से गर्भवती महिला के जुड़वा बच्चों की मौत हो गई, जबकि महिला की बमुश्किल जान बचाई गई। पीड़ित परिवार ने रंपुरा चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

    जानकारी के अनुसार रंपुरा चौकी स्थित प्रीत विहार कॉलोनी के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी सात माह की गर्भवती है और अक्सर नजदीक ही स्थित एक क्लीनिक से दवा भी लेती रहती है। आरोप था कि क्लीनिक की संचालिका घर पर आकर पत्नी का उपचार भी करती थी।

    30 दिसंबर को क्लीनिक संचालिका ने पत्नी को कुछ दवाई दी और महिला चिकित्सक की सलाह पर जब दवाई खाई तो 31 दिसंबर को पत्नी की हालत बिगड़ने लगी और आनन-फानन में परिवार के लोग गर्भवती को शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने गर्भपात होने की बात कहते हुए तत्काल आपातकालीन नार्मल डिलीवरी कराने की सलाह दी।

   चिकित्सकों ने जब डिलीवरी करवाई तो डिलीवरी के दौरान मृत अवस्था में नवजात बेटा पैदा हुआ और चार घंटे बाद नवजात बेटी की भी मौत हो गई। बताया कि पत्नी को बमुश्किल डॉक्टरों द्वारा बचाया गया। शिकायतकर्ता का आरोप था कि क्लीनिक संचालिका के द्वारा पत्नी को गलत दवाई दी गई।

    जिसके बाद उसके परिवार में आने वाली खुशी गम में बदल गई। उन्होंने बताया कि जब पड़ताल की गई तो आरोपी महिला चिकित्सक पर इससे पहले भी गर्भवती मामलों में लापरवाही देखने को मिली और आरोपी महिला चिकित्सक पर केस भी दर्ज है। शिकायतकर्ता ने रंपुरा पुलिस चौकी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, रंपुरा चौकी प्रभारी केसी आर्या ने बताया कि तहरीर आने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही जांच के बाद क्लीनिक संचालिका के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।