Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। ब्लॉक क्षेत्र में बिगड़ी अस्पतालों की व्यवस्था से रोषित आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुभाष व्यापारी ने पत्रकार वार्ता के दौरान चार दिवसीय धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

    नगर के एक प्रतिष्ठान में आयोजित पत्रकार वार्ता में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुभाष व्यापारी ने कहा कि उनकी टीम द्वारा अस्पतालों के बाहर चार दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए 6 सूत्री मांगों के लिए जनसहयोग से आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने बताया स्वास्थ्य केंद्र मात्र औपचारिक भूमिका निभाकर अधिकतर मरीजों को सुविधा न होने पर रेफर कर देते हैं, कहा  कि स्वास्थ्य केंद्रों के बाहर केलाखेड़ा 3 जनवरी, गदरपुर 4 जनवरी, दिनेशपुर 5 जनवरी एवं गूलरभोज 6 जनवरी को धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार के कानों में जनता की आवाज पहुंचने का प्रयास किया जाएगा, उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार के दौरान भाजपाई स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था सुधारने के लिए प्रदर्शन करते थे अब भाजपा की सरकार आने पर नेता चुप हैं उन्होंने अति शीघ्र स्वास्थ्य केंद्रों की दशा न सुधरने विभिन्न रिक्त पदों पर चिकित्सकों की तैनाती एवं अन्य सुविधाएं न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।