
(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
गदरपुर। नैनीताल में पंचायत चुनाव के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ की गई अभद्रता से नाराज हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। मैन बाजार हजारी लाल पेट्रोल पंप पर कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में एकत्र हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नैनीताल में चुनाव के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व विधायक संजीव आर्य के साथ हुए अभद्रता पर नाराजगी व्यक्त की और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तानाशाही और सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।
पाल ने कहा कि उत्तराखंड में सरकार लोकतंत्र की हत्या करने का पूरा प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के मंसूबों को सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर नेता प्रतिपक्ष पर मुकदमे दर्ज किए गए है, जो बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही नेता प्रतिपक्ष पर किए गए मुकदमे वापस नहीं हुए तो पूरे प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
इस मौके पर

