Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

Advertisement
Advertisement

गदरपुर (सागर धमीजा)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के आदेश व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केके अग्रवाल के निर्देशन में सोमवार को नई उम्मीद नई पहल हेल्थ कैंप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर में लगाया गया।  

निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का सीएमओ सहित अन्य अधिकारियों ने किया निरीक्षण

निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का सीएमओ सहित अन्य अधिकारियों ने किया निरीक्षण

 शिविर का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कुमार मिंटू,  प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव सरना एवं समस्त पालिका सभासद द्वारा संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया गया।

 कैंप में उपस्थित समस्त लाभार्थियों के बीपी, शुगर, टीवी, कैंसर, आंखों की जांच तथा अन्य समस्त पैथोलॉजी जांच निःशुल्क की गई तथा एमसीडी के समस्त अंडर ट्रीटमेंट मरीजों की जांच की गई तथा दवा वितरण की गई शिविर में 540 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उपलब्ध कराया गया ।

       शिविर का निरीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ केके अग्रवाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरेंद्र मलिक, एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक हिमांशु ने किया। शिविर लगाने हेतु प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव सरना एवं समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर के अधिकारी कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा इस प्रकार के कैंप अन्य ब्लॉक में भी आयोजित किए जाएंगे।

Advertisement
Advertisement