Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर। जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से आठ दिवसीय जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है। पहले दिन बालकों की अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग की एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टीटी की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ में अंडर-17 वर्ग में गदरपुर के निष्कर्ष और अंडर 19 में खटीमा के रोहन सबसे तेज दौड़े।

Advertisement
Advertisement

   शुक्रवार को मनोज सरकार स्टेडियम में मुख्य अतिथि एडीएम अशोक जोशी ने गुब्बारे छोड़कर और खेल मशाल जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इससे पूर्व श्री गुरुनानक बालिका इंटर काॅलेज की छात्राओं ने बैंड की शानदार प्रस्तुति दी है। इसके साथ ही राजकीय इंटर काॅलेज के एनसीसी छात्रों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। सनातन धर्म कन्या इंटर काॅलेज रुद्रपुर की छात्राओं की ओर से स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

   मुख्य अतिथि के समक्ष अंडर-17 की 800 मीटर दौड़ का शुभारंभ किया गया, इसके साथ ही खिलाड़ियों को पुरस्कार स्वरूप नगद राशि के साथ ही पदक दिए गए। वहां जिला युवा कल्याण अधिकारी भूपेंद्र सिंह रावत, प्रभारी सीईओ डीएस राजपूत, हरीश दनाई, धीरज पांडेय, लक्ष्मण सिंह टाकुली, राजेंद्र सिंह भाकुनी, दिनेश कुमार, कमल सक्सेना आदि थे।

अंडर-14 बालक वर्ग की प्रतियोगिताओं के परिणाम

स्पर्धा – प्रथम – द्वितीय – तृतीय

60मी. दौड़ – रुद्रपुर के नितिन आर्या – जसपुर के शिवम कुमार – काशीपुर के हिमांशु पाल

600मी. दौड़ – काशीपुर के हिमांशु पाल – खटीमा के उज्ज्वल भट्ट – बाजपुर के राजू

लंबी कूद – रुद्रपुर के नितिन आर्या – सितारगंज के अभिषेक – खटीमा के दिव्यांशु

टीटी एकल – रुद्रपुर के बासू चावला – काशीपुर के श्लोक – गदरपुर के संचित

टीटी युगल – कनिष्क सलूजा व आरव अरोरा – मानव सिंह व तुषार आर्या – सोनू पोखरिया व भावेश सिंह

–अंडर-17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता के परिणाम

स्पर्धा – प्रथम – द्वितीय – तृतीय –

100मी. दौड़ – गदरपुर के निष्कर्ष भटेजा – बाजपुर के राजू सरोज – सितारगंज के मनीष विश्वास

200मी. दौड़ – रुद्रपुर के अंशु कुमार – जसपुर के विशाल सैनी – सितारगंज के मनीष विश्वास

800मी. दौड़ – रुद्रपुर के धीरज सिंह – जसपुर के विनीत कुमार – बाजपुर के पंकज कुमार

1500मी. दौड़ – रुद्रपुर के धीरज सिंह – काशीपुर के सक्षम प्रताप – खटीमा के राम बाबू

लंबी कूद – बाजपुर के राजू सरोज – सितारगंज के विनय राणा – गदरपुर के निष्कर्ष भटेजा

गोला फेंक – खटीमा के वेदाना कन्याल – जसपुर के हर्ष चौहान – बाजपुर के राणा सरोज

–अंडर-19 बालक वर्ग की प्रतियोगिता के परिणाम

स्पर्धा – प्रथम – द्वितीय – तृतीय

100मी. दौड़ – खटीमा के रोहन सिंह – गदरपुर के चेतन सिंह – जसपुर के समीर

200मी. दौड़ – खटीमा के रोहन सिंह – बाजपुर के बिट्टू राजपूत – जसपुर के तरंग गिरी

800मी. दौड़ – रुद्रपुर के मनदीप कुमार – जसपुर के तुषार चौहान – बाजपुर के मनोज

1500मी. दौड़ – रुद्रपुर के सौरभ रावत – बाजपुर के सूरजपाल – काशीपुर के अंश प्रजापति

लंबी कूद – गदरपुर के चेतन सिंह – जसपुर के समीर – काशीपुर के अनुज कुमार

गोला फेंक – बाजपुर के विशाल सिंह – रुद्रपुर के सुमित मेहता – जसपुर के योगेश कुमार

Advertisement
Advertisement