Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। खेल महाकुम्भ जिला स्तरीय प्रतियोगिता के तहत रुद्रपुर स्टेडियम में आयोजित खेल महाकुंभ खेल कूद प्रतियोगिताओं में एस0 एस0 पब्लिक स्कूल गदरपुर के छात्र रितिक जोशी पुत्र उमेश चंद्र जोशी ने जिले में ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल प्राप्त कर प्रदेश में अपना स्थान पक्का करके जिला उधम सिंह नगर में विद्यालय का नाम रोशन किया ।

    विद्यालय के चैयरमेन डी0 पी0 सिंह ने खेल महाकुम्भ में प्रतिभाग करने वाले रितिक जोशी को आशीर्वाद दिया तथा भविष्य में विद्यालय के द्वारा राष्ट्रीय स्तर की क्रीड़ास्पर्धाओ में प्रतिभाग करने के लिए चयन किया। विद्यालय के सचिव अभिषेक प्रताप सिंह ने विद्यालय से मिलने वाली सभी सुविधाओं का जायजा लिया एवं विजेता के लिए पुरस्कार की घोषणा की।

    इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य परविंदर सिंह ने गोल्ड मैडल की जीत पर रितिक जोशी को विद्यालय के मंच पर सम्मानित किया एवं आशीर्वाद दिया और रितिक को विद्यालय के मान सम्मान को बढ़ाने के लिये रितिक के के माता पिता को धन्यवाद कहा। प्रधानाचार्य ने सभी को उच्च स्तर के स्पर्धाओ के प्रतिभाग करवाने के लिए विद्यालय का क्रीडा स्थल भी उपलब्ध कराने का वादा किया और माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद कहा जिन्होने इस तरह की स्पर्धा करवाके प्रतिभाओ की खोज करने का लक्ष्य रखा अंत मे प्रधानाचार्य ने विद्यालय परिवार का धन्यवाद किया। 

Advertisement
Advertisement