Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका अध्यक्ष बसपा प्रत्याशी इस्लाम सैफी ने शहर के विभिन्न वार्डो में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने घर- घर जाकर मतदाताओं से बातचीत कर उनकी परेशानियों को जाना, उन्होंने मतदाताओं को आश्वासन दिया कि बसपा प्रत्याशी की जीत होने पर उनकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा। कहा कि हम वादे नहीं करते काम करके दिखाते हैं।

     मोहल्ले की गलियों में जल निकासी का इंतजाम, पेंशनधारियों को टाइम से पेंशन मिल पाएगी, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, बरसात के समय जिन सड़कों पर पानी भर जाता है उसकी समस्या का हल करवाया जाएगा, खुले पशुओं के लिए गौशाला का निर्माण, सड़कों का निर्माण, लाइट का इंतजाम, महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाएगा सहित अन्य सभी समस्याओं का हल किया जाएगा। कहा कि जनता के आशीर्वाद से बसपा की प्रचंड जीत होगी। 

जनता के आशीर्वाद से बसपा की प्रचंड जीत होगी  :- इस्लाम सैफी

    इस दौरान बसपा प्रत्याशी सैफी ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान शहर की जनता का उन्हें भरपूर प्यार मिल रहा है।  उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि आनेवाली 23 तारीख को बसपा के पक्ष में वोट डालकर उन्हें विजयी बनाए। 

   इस दौरान काफी संख्या में समर्थक थे। 

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।