Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का प्रचार अभियान जोर पकड़ रहा है। इससे प्रत्याशियों के नाम का शोर गली-गली हो रहा है। प्रत्याशी घूम-घूमकर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में लगे हुए हैं।

   इधर सभासद पद के प्रत्याशी सुबह से शाम तक समर्थकों के साथ डोर टू डोर पहुंच रहे है और मतदाताओं से वार्ड के विकास के लिए एक अवसर की मांग कर रहे हैं। जिससे चुनावी रोमांच बढ़ गया है।

   इसी क्रम में वार्ड नंबर 10 से निर्दलीय सभासद प्रत्याशी अकील रजा ने वार्ड का भ्रमण कर लोगों से वोट मांगे।  कहा कि अपने उनका वार्ड एक परिवार है, वार्ड के लोगों की समस्या मेरे परिवार की समस्या है, जिसे प्राथमिकता के तौर पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों के साथ मिलकर विकास का प्रयास किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि मैं चुनाव में जनता के कहने पर उतरा हूं। वार्ड की जनता पूर्व में हुए कार्यों को देख चुकी है। अब वे बदलाव चाहती है। चुनाव में जीत होने पर वार्ड के समुचित विकास के लिए कार्य किया जाएगा। जिससे वार्ड की अलग पहचान बन सकें। बताया कि जनसंपर्क के दौरान जनता का भरपूर सहयोग आशीर्वाद मिला है

   उन्होंने वार्ड की जनता से अपील की है कि आने वाली 23 तारीख को चुनाव चिह्न बंगला पर मोहर लगाकर उन्हें विजयी बनाए। 

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।