Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

नई दिल्ली (संवाद सूत्र)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा के लिए रजिस्ट्रेशन का नया रिकॉर्ड बन गया है। इस बार करीब 3 करोड़ से ज्यादा लोग इस आयोजन में भागीदार बनने जा रहे हैं। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन Mygov.in पर किए जा रहे हैं जो 14 जनवरी तक जारी रहेंगे।

परीक्षा पे चर्चा 2025 के लिए अभी तक रेकॉर्ड 2.79 करोड़ रजिस्ट्रेशन हुए हैं और अभी यह प्रक्रिया 14 जनवरी तक जारी रहेगी। परीक्षा पे चर्चा का 8वां एडिशन जनवरी के आखिरी हफ्ते में होने की संभावना है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों से बात करेंगे और उनके सवालों के जवाब देंगे। पैरंट्स और टीचर्स के साथ भी संवाद होता है। इस बार रजिस्ट्रेशन का नया रेकॉर्ड बना है, पिछले एडमिशन में यह संख्या 2.26 करोड़ थी और इस बार आंकड़ा 3 करोड़ तक जा सकता है।

   शिक्षा मंत्रालय का कहना है कि यह वार्षिक आयोजन परीक्षा से जुड़े तनाव को सीखने और जश्न के पर्व में परिवर्तित करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन के रूप में निरंतर प्रगति कर रहा है। 8वें संस्करण ने भारत और विदेशों के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से 2.79 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन के साथ एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

इसके 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन Mygov.in पर 14 दिसंबर 2024 से शुरू हुआ और 14 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा। मंत्रालय का कहना है कि परीक्षा से तनाव को दूर करने से लेकर छात्रों को सही दिशा दिखाने में यह कार्यक्रम बहुत सफल रहा है। बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2025 में शुरू होंगी। सातवां एडिशन टाउन हॉल फॉर्मेट में भारत मंडपम में आयोजित किया गया था।

    परीक्षा पे चर्चा की भावना के अनुरूप 12 जनवरी 2025 (राष्ट्रीय युवा दिवस) से 23 जनवरी 2025 (नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती) तक स्कूल स्तर पर कई गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों का उद्देश्य छात्रों के समग्र विकास को प्रोत्साहन देना और परीक्षाओं को उत्सव के रूप में मनाने के लिए प्रेरित करना है। इन गतिविधियों में स्वदेशी खेल प्रतियोगिताएं, मैराथन दौड़, मीम प्रतियोगिताएं, नुक्कड नाटक, योग और ध्यान सत्र, पोस्टर प्रतियोगिता, प्रेरणादायक फिल्मों का प्रदर्शन, मेंटल हेल्थ वर्कशॉप और काउंसलिंग सेशन, कविता/गीत/प्रदर्शन शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement