Spread the love

गदरपुर……मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गदरपुर लंबे समय से जिन विकास योजनाओं की प्रतीक्षा कर रहा था, उनका लोकार्पण और शिलान्यास आज जनता को समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि ये सभी परियोजनाएं आने वाले समय में गदरपुर को विकास की नई गति और नई पहचान देंगी। मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि रोडवेज बस अड्डा, सड़कें, भवन और अन्य विकास कार्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। आधुनिक बस अड्डे से यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर परिवहन सेवाएं मिलेंगी। यहां बनाए गए प्रतीक्षालय सहित अन्य सुविधाएं यात्रियों के लिए लाभकारी साबित होंगी।

    उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल भवन और सड़कें बनाना नहीं, बल्कि लोगों का जीवन आसान और सुरक्षित बनाना है। आज जनता झूठे आरोपों और राजनीतिक बयानबाजी से आगे बढ़ चुकी है। अब लोग धरातल पर दिखाई देने वाले विकास कार्य और परिणाम चाहते हैं, जिन्हें राज्य सरकार निरंतर उपलब्ध करा रही है।

  मुख्यमंत्री ने कहा कि गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक अरविंद पांडेय के प्रयासों से अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्य पूरे हुए हैं। बालिका छात्रावास सहित कई परियोजनाओं ने क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि आश्रम पद्धति कन्या विद्यालय जैसी योजनाएं भी क्षेत्र की आवश्यकता हैं, ताकि बेटियों को शिक्षा के लिए दूर न जाना पड़े। उन्होंने बताया कि ग्राम और अन्य विकास परियोजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। सरकार किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!