


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
रिपोर्टर रवि कालड़ा 70372 60 222
गदरपुर खबर रूद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जनपद के लिए गर्व और सम्मान की बात है कि जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को प्रतिष्ठित फेम इंडिया मैगजीन की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ रैंकिंग में देशभर के शीर्ष अधिकारियों में स्थान मिला है। उन्हें “जिम्मेदार” श्रेणी में प्रथम स्थान तथा राष्ट्रीय स्तर पर टॉप-5 जिलाधिकारियों में शामिल किया गया है।
फेम इंडिया द्वारा जारी विशेषांक में देशभर के जिलाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यों का विभिन्न मानकों पर मूल्यांकन किया गया। इसमें प्रशासनिक दक्षता, नेतृत्व क्षमता, जवाबदेही, नवाचार, संकट प्रबंधन, जनसंपर्क, विकास कार्यों के क्रियान्वयन तथा जनहित के प्रति संवेदनशीलता जैसे पहलुओं को आधार बनाया गया।
रैंकिंग प्रक्रिया में विशेषज्ञों की राय, फील्ड रिपोर्ट, मीडिया विश्लेषण, जन प्रतिक्रिया और प्रशासनिक उपलब्धियों को भी शामिल किया गया। इन सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर नितिन सिंह भदौरिया को यह राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ।
उनके नेतृत्व में ऊधमसिंह नगर में विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी संचालन किया गया है। शिकायतों के त्वरित समाधान, पारदर्शी प्रशासन, नवाचार आधारित कार्यप्रणाली तथा जनभागीदारी को बढ़ावा देने के प्रयासों को व्यापक सराहना मिली है।
जनपद ने हाल के वर्षों में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां भी हासिल की हैं। पीएम जनमन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनपद को राष्ट्रपति स्तर पर ‘बेस्ट परफॉर्मिंग डिस्ट्रिक्ट’ सम्मान प्राप्त हो चुका है। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई पुरस्कार भी मिले हैं।
जिलाधिकारी को मिला यह सम्मान न केवल उनकी प्रशासनिक कार्यशैली की पहचान है, बल्कि पूरे जनपद और प्रशासनिक टीम के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है। स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी को बधाई दी है।
