Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

लखनऊ। यह साल उत्तर प्रदेश के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए बेहद खास बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1 जून को लोक भवन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 223 टॉपर्स को सम्मानित करेंगे। इन मेधावियों को ₹1 लाख की सम्मान राशि, टैबलेट, मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

इस सम्मान समारोह में यूपी बोर्ड, सीबीएसई, सीआईएससीई और यूपी संस्कृत शिक्षा परिषद के छात्र शामिल होंगे। खास बात यह है कि यूपी बोर्ड के टॉप-10 छात्रों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। राज्य स्तर के कार्यक्रम के साथ-साथ जिला स्तर पर भी 1459 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा, जहां उन्हें ₹21 हजार, मेडल और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।

सरकार ने छात्रों की सम्मान राशि सीधे खातों में भेजने और टैबलेट वितरण के लिए अलग बजट भी जारी कर दिया है। यह पहल छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

मेहनत और लगन से पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह सम्मान किसी सपने से कम नहीं है।

Advertisement
Advertisement