Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत पंचायत कुल्हा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर भजपुरी में एक निशुल्क कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के MOTU डॉ सुधीर गुप्ता, एएनएम दलजीत कौर, कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर पिंकी, आशा फैसिलिटेटर पूनम, WHP Impact India Project कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर बसंती मेवाड़ी उपस्थित रहे। 

स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप आयोजित

कैंप में उपस्थित लोगों को बीपी शुगर गर्भावस्था के दौरान की जाने वाली जांच एवं टीवी की बीमारी के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही टीवी मुक्त ग्राम पंचायत और और प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान अभियान के बारे में लोगों को अवेयरनेस किया गया चार टीवी के रोगियों को निश्चय मित्रों के द्वारा निश्चय पोषण की प्रदान की गई। कार्यक्रम का पर्यवेक्षण, वरिष्ठ स्वास्थ्य पर्यवेक्षक नीरज बघेल द्वारा किया गया।

*सेवा पर्व-सशक्त नारी स्वस्थ परिवार* अभियान के क्रम में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर की दोनों टीमों द्वारा क्रमशः राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गदरपुर एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दिनेशपुर की बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जांच एवं टीडी वैक्सीनेशन का सत्र भी अनवरत रूप से प्रारंभ किया गया है जो की विभिन्न तिथियां में ब्लॉक की अन्य विद्यालयों में भी जारी रहेगा। कार्यक्रम का समापन दिनांक 2 अक्टूबर 2025 को होना है। चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विकास सचान द्वारा बताया गया की कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के मध्य एनीमिया रोग की रोकथाम एवं उसके बारे में बालिकाओं को जागरूक करना है क्योंकि स्वस्थ बालिका ही आने वाले समय में एक स्वस्थ परिवार की नींव रखेगी। कार्यक्रम ब्लॉक के समस्त आयुष्मान आरोग्य केंद्र एवं विभिन्न चिकित्सा कार्यों में विभिन्न प्रकार के चिकित्सा शिविरों का आयोजन अनवरत रूप से जारी है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजीव सरना द्वारा जन सामान्य से इन चिकित्सा शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया गया है डॉ संजीव सरना द्वारा बताया गया कि सेवा पर्व अभियान के अंतर्गत दिनांक 23 सितंबर एवं 27 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर में एक मेगा चिकित्सा कैंप का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें जिला स्तर के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों एवं चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। अतः जन समुदाय ज्यादा से ज्यादा उपरोक्त शिविरों का लाभ उठाएं।

साथ ही साथ कैंप में जनप्रतिनिधि ग्राम प्रधान कुल्हा गीता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज कोरंगा, क्षेत्र पंचायत सदस्य रीना देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य राखी देवी, वार्ड सदस्य पवन उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement