Spread the love

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

उधमसिंह नगर। भीषण गर्मी और संभावित हीट वेव को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष नितिन सिंह भदौरिया ने जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में परिवर्तन के आदेश जारी किए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान और तापमान में निरंतर वृद्धि को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को गर्मी से होने वाले दुष्प्रभावों-जैसे लू लगना, डिहाइड्रेशन और अन्य बीमारियों- से बचाया जा सके।

आदेश के अनुसार, अब जिले के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा 1 से 12 तक की पढ़ाई गर्मी के दौरान प्रातः 7:00 बजे से 11:30 बजे तक ही संचालित की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इन निर्देशों का उल्लंघन आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51/(ख) के अंतर्गत टंटनीरा आराध माना जाएगा।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

You missed

error: Content is protected !!