Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

पांच फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकुंभ पहुंचेंगे। पीएम मोदी यहां संगम में स्नान करेंगे। पीएम मोदी के प्रोटोकॉल में मुताबिक वह प्रयागराज में एक घंटे रुकेंगे। वहीं दूसरी ओर मंगलवार को भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक प्रयागराज पहुंचे। भूटान नरेश ने सीएम योगी के साथ संगम में डुबकी लगाई। भूटान नरेश सुबह बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे। 10:50 बजे किला घाट गए, घाट से संगम नोज आए।

Advertisement
Advertisement

कल महाकुंभ आएंगे पीएम मोदी, संगम में करेंगे स्नान

महाकुम्भ में गंगा स्नान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच फरवरी को प्रयागराज आएंगे। गंगा स्नान और पूजन कर वह वापस चले जाएंगे। पूर्व में पीएम का पांच घंटे का कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया था। सोमवार को उनके कार्यक्रम को लेकर पुर्वाभ्यास किया गया। पीएम मोदी सुबह लगभग 10 बजे प्रयागराज आएंगे। बमरौली एयरपोर्ट से वह डीपीएस हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से निषादराज क्रूज से संगम पर बनी वीआईपी जेटी पर पहुंचेंगे। यहां तकरीबन एक घंटे रहेंगे। इस दौरान स्नान और पूजन करेंगे। फिर क्रूज से अरैल और अरैल से फिर एयरपोर्ट जाएंगे। वहां से वापस चले जाएंगे। मेला के अफसरों का कहना है कि कार्यक्रम संशोधित किया गया है। पूर्व में पीएम को संगम स्नान के बाद सेक्टर छह में बनाए गए स्टेट पवेलियन और नेत्र कुम्भ के शिविर में भी जाना था, लेकिन सोमवार शाम आए कार्यक्रम में यह शामिल नहीं है। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रयागराज आएंगे। इससे पूर्व पीएम 19 दिसंबर को प्रयागराज आए थे और गंगा पूजन किया था।

भारतीय जनता पार्टी की (भाजपा) सांसद हेमा मालिनी ने मंगलवार को कहा कि महाकुंभ में भगदड़ कोई ‘बड़ी घटना’ नहीं थी और इसे ‘बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है।’ उन्होंने यह भी कहा कि इस धार्मिक आयोजन को बहुत अच्छी तरह से प्रबंधित किया गया है। प्रयागराज में जारी महाकुंभ में 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के मौके पर भगदड़ मच गई थी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इसमें कम से कम 30 लोगों की जान चली गई और 60 लोग घायल हो गए। संसद भवन परिसर में हेमा मालिनी ने संवाददाताओं से कहा, ”हम कुंभ गए थे…हमने बढ़िया स्नान किया…सब कुछ अच्छे से प्रबंधित किया गया था। यह सही है कि घटना (भगदड़) हुई… इतना कुछ बड़ा नहीं हुआ। मुझे नहीं पता कि यह कितनी बड़ी थी। इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है…बहुत अच्छे से प्रबंधित किया गया है और सब कुछ बहुत अच्छे से है…बहुत सारे लोग आ रहे हैं, इसे प्रबंधित करना बहुत मुश्किल है लेकिन हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं…।’ अभिनेत्री से राजनेता बनी हेमा मालिनी ने भगदड़ वाले दिन महाकुंभ में स्नान भी किया था। विपक्षी सदस्यों द्वारा सरकार पर भगदड़ में मरने वालों की संख्या छिपाने का आरोप लगाए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ”वे जो कहना चाहते हैं, कहेंगे…गलत बातें कहना उनका काम है।

मोटरबोट से मुख्यमंत्री योगी और भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक संगम जा रहे है। सीएम योगी और भूटान नरेश में पक्षियों का प्रेम दिखा।

महाकुंभ में गंगा स्नान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच फरवरी को प्रयागराज आएंगे। गंगा स्नान और पूजन कर वह वापस चले जाएंगे। पूर्व में पीएम का पांच घंटे का कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया था। सोमवार को उनके कार्यक्रम को लेकर पुर्वाभ्यास किया गया। पीएम सुबह लगभग 10 बजे प्रयागराज आएंगे। बमरौली एयरपोर्ट से वह डीपीएस हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से निषादराज क्रूज से संगम पर बनी वीआईपी जेटी पर पहुंचेंगे। यहां तकरीबन एक घंटे रहेंगे। इस दौरान स्नान और पूजन करेंगे। फिर क्रूज से अरैल और अरैल से फिर एयरपोर्ट जाएंगे। वहां से वापस चले जाएंगे। मेला के अफसरों का कहना है कि कार्यक्रम संशोधित किया गया है। पूर्व में पीएम को संगम स्नान के बाद सेक्टर छह में बनाए गए स्टेट पवेलियन और नेत्र कुम्भ के शिविर में भी जाना था, लेकिन सोमवार शाम आए कार्यक्रम में यह शामिल नहीं है। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रयागराज आएंगे। इससे पूर्व पीएम 19 दिसंबर को प्रयागराज आए थे और गंगा पूजन किया था।

भूटान नरेश दोपहर 1:20 बजे डिजिटल कुम्भ अनुभूति केंद्र का अवलोकन करेंगे, 2:30 बजे त्रिवेणी संकुल अरैल पहुंचेंगे। जहां एक घंटे आरक्षित समय में भोजन करेगे। यहां से भूटान नरेश और मुख्यमंत्री तीन बजे बमरौली एयरपोर्ट आएंगे और 3:10 बजे भूटान नरेश की विदाई के बाद सीएम 3:25 बजे डीपीएस हेलीपैड पर वापस आएंगे। सेक्टर 15 में अखिल भारतीय संत समागम के शिविर जाएंगे। यहां शाम 4:15 बजे तक रहेंगे, इसके बाद शाम 4:25 बजे सेक्टर छह में तुसलीपीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य के शिविर पहुंचेंगे। यहां शाम 4:40 बजे तक रहेंगे। शाम पांच बजे डीपीएस हेलीपैड आएंगे और फिर यहीं से लखनऊ रवाना होंगे।

Advertisement
Advertisement