Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

गदरपुर। शहर एवं शहर के आस पास ग्रामीण इलाके में महाशिवरात्रि का पर्व बुधवार को भव्य रूप से मनाया गया। मंदिरों और शिवालयों में सुबह 4 बजे से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने बम-बम भोले, ओम नम: शिवाय और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भक्तों ने शिवलिंग पर जल और कांवड़ का गंगाजल चढ़ाया।

गदरपुर में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

  क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में बुध बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर, श्री शिव पुरातन मंदिर, मेन बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर, श्री सठीमठ मंदिर, आवास विकास स्थित श्री शिव पार्वती मंदिर, सहित अन्य शिव मंदिर शामिल हैं।  सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ने विशेष इंतजाम किए। थाना प्रभारी के निर्देश पर मंदिरों के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया। महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की गई। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई और नियमित पेट्रोलिंग की गई।

Advertisement
Advertisement